Aba News

गिरिडीह में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक बोलेरो वाहन समेत भारी मात्रा में नकली शराब व पैकिंग सामग्री जब्त की है। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में नकली शराब की भराई कर बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है।

सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुरा टुडू के घर से 62 वर्षीय पुरा टुडू, 40 वर्षीय प्रदीप मंडल और 20 वर्षीय सुलेन टुडू को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे अन्य सरगनाओं के निर्देश पर नामी ब्रांड के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें