Aba News

मिशन ग्राउंड में क्रिकेट का महाकुंभ: BPL सीजन–10 का महा मुकाबला कल

गिरिडीह के मिशन ग्राउंड, बिशनपुर में कल बिशनपुर प्रीमियर लीग (BPL) सीजन–10 का भव्य महा मुकाबला आयोजित किया जाएगा। यह रोमांचक क्रिकेट मुकाबला दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले 9 वर्षों से लगातार सफल आयोजन के बाद बीपीएल इस वर्ष अपने 10वें सीजन में प्रवेश कर रहा है, जो टूर्नामेंट की लोकप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है। सीजन–10 को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उनके साथ झामुमो युवा सचिव फरदीन अहमद और वार्ड संख्या 04 के भावी प्रत्याशी शौकत अली भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजकों का कहना है कि बीपीएल केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को खेल से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम है। आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस क्रिकेट महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें