गिरिडीह में कर्मचारी शिक्षक मजदूर समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक एलआईसी गिरिडीह शाखा परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ, बीएसएसआर यूनियन, झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, झारखंड कोल मजदूर यूनियन, झारोटेफ, डीवाईएफआई सहित कई प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता झारोटेफ के जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने की और संचालन बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने किया। इस अवसर पर सीटू के राज्य सचिवालय सदस्य संजय पासवान भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह नयन, बीएसएसआर यूनियन के सचिव मृदुल कांति दास, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन के पवन कुमार बरनवाल, बैंक कर्मचारी संघ के दीपक कुमार, बीमा कर्मचारी संघ के अनुराग मुर्मू तथा सीटू के संजय पासवान ने अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी, शिक्षक और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई 4 श्रम संहिता कर्मचारियों के अधिकारों के लिए चुनौतीपूर्ण है और इससे हड़ताल और श्रम संगठन की स्थापना पर रोक लग सकती है।
बैठक में सर्वसम्मति से एक तदर्थ समिति का गठन किया गया। बीएसएसआर यूनियन के मृदुल कांति दास को अध्यक्ष, बीमा कर्मचारी संघ के धर्म प्रकाश को जिला संयोजक, महासंघ के अमर किशोर प्रसाद सिन्हा और झारखंड कोल मजदूर यूनियन के हरगौरी साहू को उपाध्यक्ष तथा झारोटेफ के मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, बैंक कर्मचारी संघ के दीपक कुमार और प्रेम कुमार को सहसंयोजक और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन के पवन कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी माह में मास मीटिंग आयोजित की जाएगी और जो संगठन आज की बैठक में शामिल नहीं हो सके, उन्हें अगली बैठक में आमंत्रित किया जाएगा। अंत में बीमा कर्मचारी संघ के राजेश कुमार उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में विजय कुमार, संजय शर्मा, उमानाथ झा, स्वेता, करन बनर्जी, आशीष सिन्हा, राम किसुन महतो, सुरेश प्रसाद सिन्हा, अभिजीत डान, जुबेर आलम, रोहित रवानी, विकास कुमार गुप्ता, नागेश्वर साव, राजेश प्रसाद, विजय मंडल, संजय प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।












