Aba News

बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली में बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय उदनाबाद और उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोयमारा के संयुक्त सहयोग से बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में संस्था के कुल 13 कर्मी सक्रिय रूप से शामिल हुए और बच्चों तथा ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। रैली सुबह विद्यालय परिसर से शुरू होकर उदनाबाद और कोयमारा के आसपास के कई गाँवों से होते हुए लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय की। रैली के दौरान टीम ने घर-घर, दुकानों, रास्तों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को बाल विवाह की कानूनी स्थिति, इसके दुष्परिणाम और एक बच्ची के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

संस्था की टीम ने बच्चों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें उनके-अपने विद्यालय तक पहुँचाया और स्कूल प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया। रैली के दौरान बच्चों ने “बाल विवाह बंद करो, बेटियों को पढ़ने दो, 18 वर्ष से पहले शादी अपराध है” जैसे नारे लगाकर पूरे क्षेत्र में जागरूकता का माहौल बनाया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि बाल विवाह समाज की गंभीर समस्या है और इसे रोकने के लिए समाज, विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और संस्था द्वारा जारी जागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई और दोनों विद्यालयों की भागीदारी से कार्यक्रम और भी प्रभावी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें