Aba News

बरगंडा में भव्य शौर्य संचलन: गीता जयंती से जुड़ी ऐतिहासिक यादों के साथ निकली शौर्य यात्रा

गिरिडीह के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा भव्य शौर्य संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रांत के अर्चक पुरोहित प्रमुख मनोज पांडेय, विहिप जिला अध्यक्ष रंगनाथ महतो, राम किशोर शरण, विभाग मंत्री अनूप, धर्माचार्य प्रमुख कृष्णदेव पांडेय और जिला मंत्री भरत साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय परिसर से निकली शौर्य यात्रा मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक और जिला परिषद चौक होते हुए पुनः विद्यालय लौटी, जहां यह सभा में परिवर्तित हो गई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि 6 दिसंबर 1992 को गीता जयंती के दिन राम जन्मभूमि पर स्थित बाबरी मस्जिद का ढांचा हटाया गया था। इसी ऐतिहासिक संदर्भ को ध्यान में रखते हुए बजरंग दल दिसंबर माह को ‘शौर्य माह’ के रूप में मनाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप अध्यक्ष राम किशोर शरण ने और संचालन जिला मंत्री भरत साहू ने किया। मौके पर प्रांतीय और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें