Aba News

शहादत दिवस की तैयारी तेज: माले ने संगठन विस्तार और संघर्ष तेज करने का किया ऐलान

गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने रविवार को गिरिडीह मुफस्सिल और बिरनी थाना क्षेत्रों के अलगुंदा और शाखाबरा में बड़ी कार्रवाई की। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एस. के. रवि के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान एक-एक अवैध आरा मिल को ध्वस्त किया गया। टीम ने मौके से बेशकीमती लकड़ियाँ और आरा मशीन जब्त की। विभाग ने बताया कि अवैध आरा मिलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान हजारों रुपये मूल्य की कीमती लकड़ियाँ बरामद की गईं। वन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, अभियान में प्रभारी वनपाल अमर कुमार विश्वकर्मा, पंकज कुमार, वनरक्षी संजय कांत यादव, शिवनारायण महतो, अशोक यादव, सिकंदर पासवान, राजदीप ठाकुर और सुरुचि कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और अवैध कटान पर रोक के लिए विभाग लगातार सख्त कदम उठाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें