Aba News

मक्का–मदीना ज़ियारत को रवाना हुए सुल्तान मिर्जा दंपति, सिकदारडीह में रूहानी माहौल

गिरिडीह के सिकदारडीह गांव से सुल्तान मिर्जा और उनकी बैगम उमराह अदा करने के लिए मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की ज़ियारत पर रवाना हुए। उनकी रवानगी के अवसर पर पूरे इलाके में रूहानी और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बुज़ुर्गों, नौजवानों, बच्चों और पर्दानशीन ख़वातीन ने बड़े अदब और गर्मजोशी के साथ उनका इस्तकबाल किया और दुआओं के साए में विदा किया।

लोगों ने उनके सफर की कामयाबी और सलामती की दुआ करते हुए गांव, जिले और पूरे मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की फ़िज़ा कायम रहने की भी प्रार्थना की। सुल्तान मिर्जा दंपति की रवानगी ने सिकदारडीह को पूरी तरह रूहानी रंग में सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें