Aba News

गिरिडीह में पुलिस की कड़ी कार्रवाई: मनचलों पर नकेल, संदिग्ध हिरासत में

गिरिडीह। शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मनचलों पर रोक लगाने के लिए नगर थाना पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झंडा मैदान, बस स्टैंड, जिला जनसंपर्क कार्यालय, हटिया और पार्क जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गश्त की। इस दौरान बिना वजह खड़े युवकों को कड़ी चेतावनी देकर मौके से हटाया गया, जबकि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शहर में पुलिस गश्त लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छेड़खानी या किसी भी असामाजिक गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस मुहिम से शहरवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है, वहीं असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें