Aba News

सुकन्या लक्ष्मी फाउंडेशन ने बाल विवाह रोकथाम रैली आयोजित, ग्रामीणों में जागरूकता फैलाई

गिरिडीह के बरगंडा क्षेत्र में सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा बाल विवाह रोकथाम जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैंकड़ों बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र में शादी कराना कानूनन अपराध है और इससे बेटियों के भविष्य पर गहरा असर पड़ता है। ट्रस्ट की संस्थापक शिल्पा कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी से अपील की कि बेटियों को पढ़ाई के अवसर दें और किसी भी बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

रैली के माध्यम से ग्रामीण समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट की सचिव शिल्पा कुमारी, अध्यक्ष छोटी कुमारी, संयोजक अमित कुमार, कार्यालय प्रभारी मनौवर आलम और अन्य टीम सदस्यों जैसे बिनोद कुमार, शमा प्रवीण, अनीता मालटो, मौसमी राम सहित सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और रैली को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें