Aba News

खोरीमहुआ में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे का निर्देश

गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में हिट एंड रन से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं ओ.पी. प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और आवश्यक प्रक्रिया को गति देना था। प्रत्येक थाना क्षेत्र से लंबित मामलों की अद्यतन रिपोर्ट ली गई और त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

एसडीओ अनिमेष रंजन ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि हिट एंड रन मामलों में पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिले और किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बढ़ाने, रात्रि गश्ती मजबूत करने, तथा तेज गति और लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि ऐसी घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें