Aba News

गिरिडीह में 407 मालवाहक वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, सड़क जाम की घटना

गिरिडीह जिले के जमुआ–पचंबा मुख्य मार्ग स्थित करोडीह धारचाची के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 407 मालवाहक वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय हुलास मोदी, निवासी गांडेयसके फूलजोरी, की मौत हो गई। घटना के दौरान वाहन भी बीच सड़क पर पलट गया, जिससे दोनों ओर यातायात पूरी तरह बंद हो गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर हाल बेहाल था।

जमुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ पहुंचकर मृतक का शव और वाहन को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे और जाम से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने कुछ देर सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया, तब जाकर सड़क मार्ग खोल दिया गया। पुलिस ने सभी से अपील की कि हादसों से बचने के लिए हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें