Aba News

अंबाटांड़–झगरी में युवक पर चली गोली, गंभीर हालत में धनबाद रेफर; विरोध पर नशा करने वालों ने किया हमला

मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के अंबाटांड–झगरी में मंगलवार को एक युवक पर गोली चला दी गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके कमर के पास लगी है। घायल युवक की पहचान अंबाटांड निवासी मो. खुर्शीद अंसारी के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल सदर अस्पताल और घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

घायल की पत्नी रबीना खातून के अनुसार, उनके पति मजदूरी का काम करते हैं और घटना के वक्त घर के बाहर बैठे थे। पास में कुछ युवक नशा कर रहे थे, जिसका विरोध उनके पति लंबे समय से करते आ रहे थे। आज भी जब उन्होंने विरोध किया तो नशा कर रहे युवकों ने उन पर गोली चला दी।

इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें