जिला उपायुक्तरामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुँचे नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की देरी न हो तथा मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

जनता दरबार में पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की। उपायुक्त यादव ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाते हैं।












