Aba News

श्री गिरजा होम्यो क्लीनिक का हुआ शुभारंभ पूर्व विधायक और पूर्व वार्ड पार्षद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पावर हाउस स्थित पुराना पुल के समीप श्री गिरजा होम्यो क्लीनिक का शुभारंभ रविवार की देर शाम गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार पूर्व वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा और डॉ अंजली पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन इस होम्यो क्लीनिक में जनरल फिजिशियन बीएचएमएस डॉक्टर अंजली पांडे की देखरेख में मरीज को देखा जाएगा और उचित सलाह दी जाएगी डॉ अंजली पांडे ने बताया कि हमारे यहां बीमारियों को जड़ से खत्म किया जाता है

किसी प्रकार की बीमारी हो उसका उचित सलाह के साथ दवाइयां दी जाती है एक बार हमारे यहां आकर हमें सेवा का मौका दें वही आए अतिथियों ने होम्यो क्लीनिक के संचालिका डॉक्टर पांडे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिहोडीह सिरसिया बरगंडा के आस पास में क्लिनिक नहीं रहने के कारण यह क्लिनिक खुलने से यहां के लोगों को राहत मिलेगी मौके पर संचालिका के पिता शिक्षक सुरेन्द्र पांडेय, भाई सन्नी सौरभ, मां डॉ रंजना पांडेय, मिथिलेश पांडे सुनीता कुमारी मुकेश पांडेय, राजेश कुमार, डॉ आदित्य मंडल, डॉ एन के यादव, आचार्य बैद्यनाथ पंडित , अवध पांडे, मनोज कुमार लाल, आशुतोष कुमार सहित कई  लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें