Aba News

गिरिडीह में FSSAI का प्रशिक्षण कार्यक्रम, 100 कारोबारियों ने लिया हिस्सा

गिरिडीह में आज सदर हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत FSSAI के FOSTAC कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन के निर्देश पर हुए इस प्रशिक्षण में 100 खाद्य व्यवसाय संचालकों ने भाग लिया। FSSAI के प्रशिक्षक डॉ. राकेश सिंह ने खाद्य सुरक्षा खतरे, फूड पॉइज़निंग, फूड एलर्जी, GMP, GHP और SOP जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में पैकेजिंग, लेबलिंग नियम, सामग्री की गुणवत्ता, जल मानक और सुरक्षित भंडारण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन 360 रिसर्च फाउंडेशन के राहुल कुमार, अमित कुमार और शुभम की टीम द्वारा किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण सभी खाद्य कारोबारियों के लिए अनिवार्य है और अगला सत्र जल्द आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में खाद्य सुरक्षा विभाग गिरिडीह की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें