गिरिडीह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई ने आज महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने जेसी बोस चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि बोस भारतीय विज्ञान के अग्रदूत थे, जिनका रेडियो, माइक्रोवेव ऑप्टिक्स और पौधों की जैविकी पर शोध दुनिया भर में सम्मानित है।

पूर्व कार्यकर्ता रणजीत राय ने कहा कि बोस की जयंती उनके जीवन और वैज्ञानिक दृष्टि से प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बोस के शोधों ने भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ सचिव आकाश श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री सदानंद राय, राहुल बरनवाल, आशीष, विवेक, सचिन शर्मा, योगेंद्र मंडल, प्रियांशु, आशुतोष सहित एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।












