आज 30 नवंबर को Vibrant Fitness & Dance Studio का उद्घाटन दोपहर 12 बजे owner मोनिका गुप्ता ने अपने बच्चों के साथ फीता काटकर किया। स्टूडियो में डांस के साथ-साथ फिटनेस की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं। यहां डांस टीचर किशन सिंहा ट्रेनिंग देंगे, जो कई एल्बम और फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। स्टूडियो में Bollywood, Western, Zumba, Folk और semi-classical सहित सभी तरह के डांस सिखाए जाएंगे।

ठंड को देखते हुए डांस क्लास का समय दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक रखा गया है। वहीं लेडीज़ फिटनेस क्लास शाम 4:30 से 5:30 बजे और सुबह 9 से 10 बजे तक संचालित की जाएगी। यह स्टूडियो देवनगर रोड, रेड क्रॉस सर्कस फील्ड के पास स्थित है, जहाँ अब स्थानीय लोगों को फिटनेस और डांस दोनों का बेहतरीन विकल्प मिलेगा।













