लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने सुभाष पब्लिक स्कूल, कोल्डीहा में स्कूली छात्रों के बीच पीस पोस्टर कॉन्टेस्ट का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सुभाष पब्लिक स्कूल, पंचवटी पब्लिक स्कूल, किरण पब्लिक स्कूल, गुरु नानक विद्यालय और हनी हॉली स्कूल के 60 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

“पीस विदाउट लिमिट्स” विषय पर बच्चों ने अपने रंगों और कल्पना से बेहद आकर्षक चित्र बनाए। मूल्यांकन के बाद पंचवटी पब्लिक स्कूल की मनीषा सिंह प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय और सुभाष पब्लिक स्कूल की देवी भारती तृतीय घोषित की गईं।

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि विजेताओं को मोमेंटो भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, लायन धर्म प्रकाश, लायन संजय कुमार सिंह, लायन राजेश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और बच्चों तथा शिक्षकों को धन्यवाद दिया।













