Aba News

गिरिडीह के बेरदोंगा पंचायत सचिवालय में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

गिरिडीह जिला के ग्राम पंचायत सचिवालय बेरदोंगा में आज “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें गांडेय विधानसभा की विधायिका माननीय कल्पना मुर्मू सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित कई पदाधिकारी पहुंचे और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन जमा किए। कैंप में आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी, समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के सफल समापन के साथ ही जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें