Aba News

तेज़ी से चला छापा: गिरिडीह में बिना लाइसेंस चल रहे खाद्य प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई शुरू

गिरिडीह के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने बैंगाबाद प्रखंड के मिठाई दुकानों, किराना स्टोर्स और होटलों का औचक निरीक्षण किया। जांच में अधिकांश प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस और निबंधन के संचालित पाए गए। सभी दुकानदारों को सात दिनों के भीतर फूड लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करने का आदेश दिया गया है। वहीं बाबा स्वीट्स समेत कई दुकानों को साफ-सफाई और मानक सुधार के लिए 14 दिन का समय दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सिंह मिष्ठान और बाबा स्वीट्स के लड्डू व चटनी में अखाद्य रंग पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। मुरली साव और राजेश मंडल के होटल में शराब बेचते व पीते लोग मिलने पर एक्ट के तहत कार्रवाई तय है। बिना बैच नंबर और एक्सपायरी डेट के सामान बेचने पर भी सख्त चेतावनी जारी की गई। सभी कारोबारियों को अनिवार्य खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें