Aba News

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर अभाविप गिरिडीह करेगा ‘हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ का आयोजन

गिरिडीह के संघ कार्यालय बरगंडा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अभाविप गिरिडीह द्वारा “हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता” का आयोजन गिरिडीह कॉलेज में किया जाएगा।

अभाविप के जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी 13 प्रखंडों के हजारों विद्यार्थी भाग लेंगे।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹5000 नकद, मेडल, सर्टिफिकेट और कप, दूसरे स्थान पर रहने वाले को ₹3000, तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को ₹2000 के साथ सम्मानित किया जाएगा।

 

 

बैठक का संचालन नगर सह मंत्री अनीश राय ने किया। मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रो. आदित्य बेसरा, कॉलेज अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, अंजली कुमारी, दीपा सेठ, गुलशन यादव, करण यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें