बिरनी प्रखण्ड के बरमसिया-जोरासाख रोड स्थित डबरसैनि चौक में रविवार को साहू धर्मकांटा का भव्य उद्घाटन धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने किया। कार्यक्रम में सांसद का स्वागत संचालक सुनील साव ने फूल माला पहनाकर किया। इसके बाद महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर धर्मकांटा का उद्घाटन किया। उन्होंने धर्मकांटा कक्ष का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह बिरनी क्षेत्र के व्यापारियों के लिए एक बड़ी सुविधा है।

संचालक सुनील साव ने बताया कि अब छोटे व्यापारियों को वजन कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बिरनी में धर्मकांटा खुलने से सरिया, बगोदर, राजधनवार, रेम्बा और जामु क्षेत्र के व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस कांटे में 80 टन तक वजन की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में प्रमुख रामु बैठा, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।












