गिरिडीह मुफसिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाडीह स्थित मोंगिया स्टील लिमिटेड के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री से निकली नालियां उनके तालाबों और कुओं में गंदगी फैला रही हैं। नालियों से बहने वाला तेल और रासायनिक कचरा पानी को प्रदूषित कर रहा है, जिससे कई ग्रामीण डायरिया जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं और कुछ की मौत भी हो चुकी है।

गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह से ही मोंगिया स्टील के मुख्य गेट को जाम कर दिया और फैक्ट्री प्रबंधन से तत्काल समाधान की मांग की। उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का निवारण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने साफ पानी और बिजली की भी भारी समस्या बताई है, जिसे लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है।v












