राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएसपी-1 नीरज कुमार सिंह और डीएसपी-2 कौशर अली ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान देशभक्ति के जोश से ओतप्रोत होकर एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ का गायन कर परिसर को देशभक्ति की भावना से सरोबर कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन देश की अस्मिता और एकता के प्रतीक इस गीत को नमन करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, कर्मचारी और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने 150 वर्षों से चली आ रही अमर देशभक्ति गीत की गौरवशाली परंपरा को याद किया।












