भारत सरकार के निर्देश और विभागीय सचिव के मार्गदर्शन में आज सरजेसी बोस बालिका विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम के इतिहास, इसकी रचना और रविंद्रनाथ टैगोर जी के द्वारा इसे पहली बार प्रस्तुत करने के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह गीत सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और देशभक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय के हेड गर्ल, बाल संसद के प्रधानमंत्री, मंत्री और हाउस कप्तान ने विद्यार्थियों का नेतृत्व किया, और सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ गीत का गायन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर ठाकुर सर, शिक्षक, शिक्षिकाएं और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।













