Aba News

सुन्दरटांड़ से पहली बार हरमैन शरीफ जायरीन की रवाना, पूरे इलाके में खुशी का माहौल

गिरिडीह के खावा पंचायत अंतर्गत सुन्दरटांड़ से पहली बार उमराह अदा करने के लिए हरमैन शरीफ जायरीन का जत्था रवाना हुआ। इस खास मौके पर पूरे इलाके में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग, नौजवान और पर्दानशीं महिलाएं सभी ने जायरीन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें दुआओं के साथ रुखसत किया।

ग्रामीणों ने जायरीन की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए, गांव और पूरे देश में अमन, चैन और भाईचारे की स्थापना की दुआ भी की। पूरे क्षेत्र में रूहानी माहौल देखने को मिला, और यह पल स्थानीय लोगों के लिए गर्व और श्रद्धा का प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें