Aba News

गिरिडीह में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन — आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

गिरिडीह, 07 नवंबर 2025:- जिला प्रशासन द्वारा सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि का मौके पर ही समाधान किया गया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं समेत कई विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निपटारा समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। इस दौरान दो थर्ड जेंडर फरियादियों के आवेदनों पर भी तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया गया। जनता दरबार में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें