Aba News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो को मारी टक्कर, खुरजिओ नदी के पास 6 गंभीर घायल

बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत खुरजिओ नदी के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में टोटो सवार कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल टोटो चालक सुरेश रवानी (बलगो), शबनम परवीन (तेलोडीह), उनकी मां सविदा परवीन, बजरंगी रवानी, उनकी पत्नी सरस्वती देवी और उनके दो मासूम बच्चे — 8 वर्षीय शिव कुमार और 18 महीने के सत्यम कुमार शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा। स्थानीय जिप सदस्य सूरज सुमन ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है, जबकि फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें