Aba News

गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव का जोश, बैडमिंटन फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम – खेल बना राष्ट्र निर्माण का संदेश

गिरिडीह, 5 नवम्बर सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत गिरिडीह इनडोर स्टेडियम में बुधवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुरेश मंडल, संयोजक मुकेश जालान, टूर्नामेंट प्रभारी नागेंद्र, मुकेश सर और भाजपा आईटी सेल संयोजक शाहिल शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक संदेश भी साझा किया गया, जिसने खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भर दी।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष सीनियर डबल्स में रोशन कुमार और आदर्श पांडेय विजेता बने, जबकि अभिषेक कुमार और अमन सलूजा उपविजेता रहे। बालक सीनियर सिंगल्स में अंकित कुमार ने खिताब जीता और अंकित यादव उपविजेता बने। महिला वर्ग में राशी कुमारी ने जीत दर्ज की। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और “फिट रहो–आगे बढ़ो” के नारों के साथ हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि अगला चरण 14 नवम्बर को एच.ई. हाई स्कूल ग्राउंड में एथलेटिक्स और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें