Aba News

जमीन विवाद में शांति की अपील — राजेश यादव बोले, “झगड़ा नहीं, समाधान चाहिए”

बेंगाबाद, 5 नवंबर। बेंगाबाद प्रखंड के बुढ़ियाढाको गांव में लगातार हो रहे जमीन विवाद और झगड़ों को लेकर बुधवार को एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक और पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जमीन को लेकर हो रहे झगड़ों को बंद किया जाए और बातचीत या कानूनी तरीके से समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा, “झगड़ा किसी समस्या का हल नहीं है। अगर विवाद है, तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए, न कि आपसी दुश्मनी बढ़ानी चाहिए।

राजेश यादव ने पुलिस प्रशासन से भी इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि गलत प्रवृत्ति के लोगों का मनोबल न बढ़े। उन्होंने बताया कि हाल ही में इसी विवाद में एक व्यक्ति का पैर और दूसरे का हाथ टूट गया था, जो फिलहाल इलाजरत हैं। सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी। बैठक में पंचायत समिति सदस्य भुनेश्वर यादव, उपमुखिया शंकर यादव, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें