बिरनी बरहमसिया चौक के पास बुधवार को घटवार-घटवाल आदिवासी समाज की तीसरी महासभा का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बिरसा मुंडा और स्वर दुर्गा सिंह घटवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद मंच से समाज के नेताओं ने अपने हक और मौलिक अधिकार की मांग को लेकर जोरदार भाषण दिए। सभा में प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि “हमारा समाज गरीब जरूर है, पर किसी को लूटा नहीं है। हमारे पूर्वजों ने जंगल-जमीन की रक्षा की है और प्रकृति की पूजा हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि यह 20 वर्षों की आशा और अधिकार की लड़ाई है, जिसे अब सरकार को सुनना ही होगा। वक्ताओं ने कहा कि घटवार आदिवासी समाज को उनका सवैधानिक हक मिलना चाहिए और जनगणना में उनकी सही पहचान होनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश नेतृत्व के साथ हजारों महिला-पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में कहा — “हमारा हक हमें दो!”













