Aba News

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास के पास 72 घंटे की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

गिरिडीह झारखंड सहायक अध्यापक संघ द्वारा 5 नवंबर को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निजी आवास उत्सव उपवन का घेराव करने की घोषणा के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने मंत्री आवास के 500 मीटर क्षेत्र में BNSS की धारा 163 के तहत 72 घंटे की निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

इस दौरान किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन या ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसपुते ने प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें