Aba News

गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, युवाओं में दिखा खेल के प्रति जोश और उत्साह

गिरिडीह जिले के इंडोर स्टेडियम में आज मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान की भावना को आगे बढ़ाने वाला है और युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा जगाने का कार्य करेगा।

बताया गया कि यह महोत्सव दो दिनों तक चलेगा, जिसमें शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, इस प्रतियोगिता से स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता मुकेश जालान, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। खेलप्रेमियों की भारी भीड़ से इंडोर स्टेडियम उत्साह और उमंग से भर उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें