Aba News

“जनता दरबार में जिला उपायुक्त ने सुनीं सैकड़ों शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन”

गिरिडीह, 04 नवंबर 2025: जिला प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आज जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में आए लोगों ने जमीन विवाद, पेंशन, राशन, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। यादव ने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और आमजन को निरंतर अद्यतन जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता दरबार को आमजन के लिए सीधे संवाद का माध्यम बताते हुए जन समाधान पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें