कुपोषण उन्मूलन और संतुलित आहार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “पोषण माह–2025” समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने बताया कि पोषण का संबंध केवल भोजन से नहीं बल्कि हमारी पूरी जीवनशैली से है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन और किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरण किया गया। उपायुक्त ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर पौष्टिक व्यंजनों का जायजा लिया और लोगों से संतुलित आहार अपनाने की अपील की।
पोषण माह के तहत आयोजित व्यंजन प्रतियोगिता में सरिया परियोजना ने प्रथम, डुमरी ने द्वितीय और गिरिडीह सदर परियोजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय “स्वस्थ शरीर, संतुलित जीवन” रहा, जिसमें तेल, चीनी और नमक का सीमित उपयोग, स्थानीय खाद्य पदार्थों का सेवन और योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।












