गिरिडीह में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर एवं श्री श्री रविशंकर फाउंडेशन की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में योग और प्राणायाम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंडिया लिटरेसी मिशन के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षित शिक्षकों ने योग और प्राणायाम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल तन को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत और एकाग्र बनाता है। उपस्थित प्रतिभागियों ने योग के विभिन्न आसनों और श्वास-प्रश्वास तकनीकों का अभ्यास किया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में समाज के कई प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाडिया, कोषाध्यक्ष सीए दीपक संथालिया, पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद (आईपीपी), ई. अजय गुप्ता, सीए राकेश कुमार, रंजीत लाल, प्रकाश दत्ता, विकाश शर्मा, राजेंद्र तरवे, संयोजक डॉ. निखिल अग्रवाल, डॉ. खुशबू, सुमित अग्रवाल, निक्की गाडिया, रितु संथालिया, नेहा गुप्ता, पूजा दत्ता, अदिति गाडिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक श्री मुकेश जी, संतोष जी, सोनी कुमारी, प्रताप शर्मा और सचिन भूषण जी ने किया। योग शिविर ने न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया बल्कि एक सकारात्मक और संतुलित जीवन की दिशा में प्रेरित भी किया।













