Aba News

गिरिडीह में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का भव्य उद्घाटन, अब शहर में मिलेगा लक्जरी ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव अनुभव

गिरिडीह के टावर चौक के आगे रविवार को किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सह मंत्री सुदीभ कुमार सोनू उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान फ्रेंचाइज़ पार्टनर संजय बगेडिया, विकास बगेडिया और मनीष बर्णवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि गिरिडीह में ग्राहकों को अब एक्सक्लूसिव और आधुनिक डिज़ाइन की ज्वेलरी का शानदार अनुभव मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को गुणवत्तापूर्ण और ट्रेंडी ज्वेलरी की तलाश में अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने नए शोरूम का अवलोकन किया और किसना ब्रांड की ज्वेलरी की सराहना की। शोरूम प्रबंधन ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए खास ऑफर भी लाए गए हैं—गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 25% तक की छूट, डायमंड ज्वेलरी पर 75% तक की छूट, और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त 5% डिस्काउंट का लाभ मिलेगा।

साथ ही ग्राहकों के पास 1000 से अधिक स्कूटर और 200 से अधिक कार जीतने का सुनहरा अवसर भी रहेगा। यह उद्घाटन न केवल गिरिडीह में लक्जरी शॉपिंग के नए युग की शुरुआत है बल्कि स्थानीय व्यापारिक विकास की दिशा में एक अहम कदम भी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें