Aba News

जमीन विवाद में देवरी के भोजपुरो गांव में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के भोजपुरो गांव में शनिवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने देवरी थाना में आवेदन दिया है। माला देवी ने राजेश यादव समेत आठ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर से राजेश यादव ने भी प्रतिपक्ष पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें