Aba News

हाईकोर्ट के आदेश पर रुकी गिरिडीह नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई

गिरिडीह के टावर चौक स्थित पुराने नगर निगम परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ दुकानों को तोड़ने पहुंची। सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा के नेतृत्व में शुरू हुई कार्रवाई को दुकानदारों ने विरोध कर रोक दिया। दुकानदारों ने हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए बताया कि उन्हें 15 अक्टूबर तक का समय मिला है। इसके बाद प्रशासन ने आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई रोक दी और टीम को वापस बुला लिया। अशोक हांसदा ने बताया कि मकतपुर सब्जी मार्केट में दुकानदारों को नई दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्होंने शिफ्ट नहीं किया है। दूसरी ओर, दुकानदारों के अधिवक्ता सुजीत कुमार निफ़ूलम ने नगर निगम की कार्रवाई को कोर्ट की अवमानना बताया। मौके पर पुलिस बल और नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें