Aba News

कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पूर्वी पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब रेहड़ी गांव के एक कुएं में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पिहरा पूर्वी पंचायत निवासी राजेंद्र राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त था। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृतक के परिजनों ने अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद बांड पेपर पर हस्ताक्षर कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा फैल गया है, वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें