गिरिडीह। समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में इनरव्हील क्लब गिरिडीह ने एक सराहनीय पहल की है। शनिवार को क्लब की ओर से बोड़ो क्षेत्र में शिक्षा जागरूकता के उद्देश्य से आकर्षक सलोगन बोर्ड का अनावरण किया गया। बोर्ड पर लिखा गया है — “शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है” और “एक कदम शिक्षा की ओर, बांधे हमें विकास की डोर।” इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट हेमा दत्ता, मंडल अध्यक्षा रश्मि गुप्ता सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं। क्लब की सदस्यों ने बताया कि इनरव्हील क्लब बीते 35 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय है और आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता के क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखेगा।












