गिरिडीह : मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह द्वारा 5 अक्टूबर 2025, रविवार को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक बस स्टैंड रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा, जिनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन, मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी एवं गला रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ तथा हड्डी, जोड़ एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना और समय रहते रोगों की पहचान करना है।

हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि शिविर के साथ ही 5 अक्टूबर से 24×7 इमरजेंसी एवं ICU सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। साथ ही अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच पर 50% तक की छूट और पैथोलॉजी एवं अन्य टेस्ट पर 30% छूट दी जाएगी। मर्सी हॉस्पिटल का यह प्रयास गिरिडीह व आसपास के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।












