Aba News

महा दुर्गा पूजा समिति में भव्य आयोजन

  1. बाभनटोली की महा दुर्गा पूजा समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तिमय वातावरण में भव्य आयोजन कर रही है। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों बिनोद यादव, शंकर यादव, नंदू सिंह, दीपू, निखिल झुनझुनवाला, वरुण झुनझुनवाला सहित कई भक्तों की मेहनत और सहयोग से मां दुर्गा की विशाल मूर्ति और आकर्षक सजावट इस आयोजन की शोभा बढ़ा रही है।

    समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर माता रानी के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं। श्रद्धा और उत्साह से सजा यह महोत्सव पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का संदेश दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें