गिरिडीह, 23 सितम्बर 2025 : इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने अपनी चार्टर प्रेजिडेंट रंजना बगेरिया के निवास पर नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सदस्याएँ पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं और गरबा-डांडिया कार्यक्रम ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। डांडिया डेकोरेशन प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिससे उत्सव का उल्लास और बढ़ गया।
सेवा कार्य के अंतर्गत 50 बालिकाओं को टिफिन बॉक्स, मिठाई, हेयरबैंड और पोटली प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्लब की सदस्य किरण जी ने नारी शक्ति पर प्रेरणादायक संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम को क्लब ने इनरव्हील एसोसिएशन ऑफ इंडिया की 50वीं वर्षगांठ से जोड़कर और खास बना दिया। इस मौके पर PDC पूनम सहाय, अध्यक्ष कविता राजगड़िया सहित कई सदस्याएँ उपस्थित रहीं।












