Aba News

कपिलो गांव में पीसीसी निर्माण पर सवाल – ग्रामीणों ने लगाया घटिया सफेद गिट्टी इस्तेमाल का आरोप

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत कपिलो पंचायत में हो रहे पीसीसी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सफेद गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार जूनियर इंजीनियर (JE) को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराज़गी और बढ़ गई है। उनका मानना है कि इस तरह का काम लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा और जनता के पैसों की बर्बादी है।

इस बीच, रफ्तार मीडिया के संवाददाता श्याम मोदी ने जब इस मामले पर RCD के SDO से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे ग्रामीणों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर संवेदक को इतनी ढील क्यों दी जा रही है और क्या उन्हें अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक अपनी मनमानी तरीके से पीसीसी निर्माण कर रहा है और अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और क्या घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग रोककर गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें