Aba News

पचंबा–जमुआ रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश, सड़क पर गामा–गामी से लोगों में आक्रोश

गिरिडीह : पचंबा–जमुआ मुख्य सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाल ही में इस सड़क की अस्थायी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन रात होते ही भारी वाहनों के प्रवेश से गामा–गामी की स्थिति पैदा हो रही है। बीती रात एक बड़ा ट्रक इसी मार्ग पर फंस गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

गौरतलब है कि इस सड़क पर दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, किंतु रात में प्रशासनिक ढिलाई के चलते ट्रकों और बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे न केवल सड़क की स्थिति बिगड़ रही है बल्कि आमजन की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और रात में भी निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि सड़क पर सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें