महिला चौपाल टीम ने उत्साह और उल्लास के बीच डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन कर भारतीय संस्कृति की झलक बिखेरी। पारंपरिक परिधानों में सजी-संवरी सदस्याओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। खास आकर्षण उस समय देखने को मिला जब कन्याओं ने माँ काली और माँ दुर्गा का रूप धारण कर मंच पर प्रवेश किया और सभी के साथ मिलकर गरबा-डांडिया खेला। इस भक्तिमय दृश्य ने माहौल को रोमांचक और प्रेरणादायी बना दिया। शालिनी बैसखियार ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और आनंद का वातावरण निर्मित करते हैं तथा हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं। प्रीति, रूबी, मोनिका, मीना, सपना, सोनिया, स्वर्णा और साहित सहित सभी सदस्याओं ने देर रात तक लोकधुनों पर थिरकते हुए स्वादिष्ट स्वदेशी व्यंजनों का आनंद लिया












