Aba News

गिरिडीह में 16 घंटे की मशक्कत के बाद बाभनटोली मोड़ से बच्चे का शव बरामद

गिरिडीह में बाभनटोली मोड़ के पास से बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद प्रशासन पूरी रात से ही अलर्ट पर रहा और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। निगम के कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मिलकर बच्चे को बचाने की कोशिश करते रहे।

लगातार 16 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार बच्चे का शव बरामद किया गया। गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें