Aba News

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय राय के सदर प्रखंड स्थित मंगरोडीह आवास पर बुधवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया।


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष निर्भय राय के सदर प्रखंड स्थित मंगरोडीह आवास पर बुधवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के नेता कार्यकर्ता और सैकड़ों संख्या में आसपास के लोग पहुंचे थे। इस दौरान पूजा में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया उसके बाद खाना की भी व्यवस्था की गई थी। बताया गया कि वर्षों से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन होते हुए आ रहा है। इस साल भी बड़े ही धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया इस पूजा में आसपास के सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। इस बाबत भाजपा नेत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी ने कहीं की हर साल हम लोग यहां पहुंच कर पूजा में सम्मिलित होते हैं। इन्होंने मीडिया के माध्यम से समस्त गिरिडीह वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा हरविंदर सिंह बग्गा संदीप दंगेच सिंकु सिंहा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें