गिरिडीह: दुर्गा पूजा नजदीक आते ही नगर निगम ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है। उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने सोमवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिए कि पंडालों के अंदर और आसपास सफाई युद्धस्तर पर की जाए।
निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त ने लाइटिंग, विद्युत सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जांच की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी होती है, इसलिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद थे, जिनमें अशोक कुमार, मंजूर आलम, मो. वसीम, अर्जुन महता, शंभु सिंह, गौरी शंकर, सुनील पासवान और अभिषेक कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि पंडालों की तैयारियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।













